Birth Certificate Apply Online: घर बैठे बनाये नया जन्म प्रमाण पत्र, फॉर्म भरना शुरू
भारत सरकार का नियम है कि हर बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही जन्म प्रमाण पत्र जरूर बनवा लेना चाहिए। दरअसल जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति या बच्चे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए यह नियम है कि 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा कर देना चाहिए।
अब आवेदन जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है इसलिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही ना तो लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता पड़ती है और ना ही समय बर्बाद होता है। परंतु जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की सारी प्रक्रिया आपको सही तरह से पता होनी चाहिए
बहुत से लोगों को सही से पता नहीं होता कि कैसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है इसलिए वे गलती कर देते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Birth Certificate Apply Online
जन्म प्रमाण पत्र हमारे देश के हर व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इस दस्तावेज में भारत में जन्म लेने वाले हर इंसान से संबंधित जानकारी लिखी गई होती है। इस प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम, लिंग, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम और दूसरी कई तरह की जानकारी लिखी गई होती है।
जन्म प्रमाण पत्र को पहले सरकारी कार्यालय में जाकर बनवाना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने अपने देश के सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिए हैं। इस प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र के लिए अब घर बैठे ही पंजीकरण फार्म भरकर आप जमा कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग
जन्म प्रमाण पत्र इसलिए आवश्यक होता है क्योंकि इसके माध्यम से कई प्रकार के जरूरी कार्य पूरे किए जाते हैं जैसे –
- मतदाता, आधार कार्ड या कोई और सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए
- सरकारी सेवा में जाने के लिए आवेदन देने हेतु
- विवाह के पंजीकरण के लिए
- ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए
- कॉलेज या स्कूल में प्रवेश पाने के लिए
- बहुत सी सरकारी योजनाओं से फायदा लेने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र उपयोगी होता है
- पासपोर्ट बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग होता है
- कोई भी व्यक्ति कानूनी तौर पर अपनी उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकता है
जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता
निम्नलिखित हमने जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए जरूरी पात्रता बताई है –
- आवेदन देने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए
- शिशु का जन्म भारत में ही हुआ हो
- बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर पंजीकरण करवा लेना चाहिए
- यदि 21 दिन का समय निकल जाता है तो तब कुछ शुल्क जमा करना होता है
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को अगर आप बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –
- माता और पिता का आधार कार्ड
- जन्म लेने वाले शिशु के अस्पताल के कागज
- माता-पिता का प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- राशन कार्ड
- माता व पिता का पैन कार्ड
- दो पासपोर्ट आकार के फोटो
- अगर 21 दिन का समय निकल गया है तो शपथ पत्र
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आपको यदि जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताए गए सारे चरणों को एक के बाद एक दोहराना होगा –
- सर्वप्रथम आपको जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित वेबसाइट पर पहुंच जाना है।
- वेबसाइट पर आपको सबसे पहले न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण को पूरा कर लेना है।
- इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करके ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।
- ओटीपी के सत्यापन के बाद आपको अब लॉगिन कर लेना है।
- अगले चरण के तहत आपको अप्लाई फॉर जन्म प्रमाण पत्र के विकल्प को दबाना है।
- अब आपको जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म में बच्चे से जुड़ी हुई सारी जानकारी को सही से लिखना है।
- आगे सारे दस्तावेज अपलोड करके, विलंब की स्थिति में फीस का भुगतान कर देना है।
- अब आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एप्लीकेशन नंबर को लिखकर रख लेना है।
FAQs
जन्म प्रमाण पत्र के लिए कब अप्लाई कर सकते हैं?
शिशु के जन्म लेने के 21 दिन के अंदर-अंदर जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कितना शुल्क लगता है?
यह इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन में कितना विलंब हुआ है।
अगर मेरा जन्म प्रमाण पत्र खो जाए तो मैं क्या करूं?
अगर आपका जन्म प्रमाण पत्र खो गया है तो आपको डुप्लीकेट जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करना होता है।
जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के स्टेटस को कैसे चेक कर सकते हैं ?
संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके आवेदन का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
0 Comments